रेलवे लाइन से मिला युवक का शव

झुमरीतिलैया : जीआरपी ने शुक्रवार को रेल पुल के पास से रेलवे ट्रैक से युवक (20 वर्षीय) का शव बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है. हालांकि, घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. युवक के पास से कुछ नकद, पेन कार्ड व मोबाइल फोन बरामद […]
झुमरीतिलैया : जीआरपी ने शुक्रवार को रेल पुल के पास से रेलवे ट्रैक से युवक (20 वर्षीय) का शव बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है. हालांकि, घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. युवक के पास से कुछ नकद, पेन कार्ड व मोबाइल फोन बरामद हुआ है.
अरुण कुमार (पिता केदार महतो निवासी दक्षिण टोला झरपो टाटीझरिया जिला हजारीबाग) का शव शुक्रवार सुबह पोल संख्या 334/14 के पास से बरामद हुआ. युवक पटना में रह कर पढ़ाई करता था. वह 20 दिन पहले ही घर से पटना गया था. वह पटना से लौट रहा था. शायद इसी दौरान हादसा हुआ और वह ट्रेन से नीचे गिर गया.जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




