कोडरमा : खदान धंसने से दो मरे

Published at :20 Aug 2013 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : खदान धंसने से दो मरे

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : तिलैया बस्ती के समीप चरकी माइंस में माइका खदान की मिट्टी धंस जाने से महेश तुरिया (32) व शंकर तुरी की मौत हो गयी. वहीं, नागेश्वर तुरी (45), राजकुमार सिंह (40) व भुनेश्वर दास (30) को सुरक्षित निकाल लिया गया. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है. सभी बंद खदान में अवैध […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : तिलैया बस्ती के समीप चरकी माइंस में माइका खदान की मिट्टी धंस जाने से महेश तुरिया (32) शंकर तुरी की मौत हो गयी. वहीं, नागेश्वर तुरी (45), राजकुमार सिंह (40) भुनेश्वर दास (30) को सुरक्षित निकाल लिया गया. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है.

सभी बंद खदान में अवैध रूप से ढिबरा निकालने गये थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. वे मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. इधर, सूचना पर एसडीपीओ श्रवण कुमार, सीओ ओमप्रकाश मंडल पहुंचे. सीओ ने बताया कि माइंस अवैध तौर पर संचालित था. माइका खदान पहले चंद्रिका सिंह के नाम पर था. लीज खत्म होने पर प्रशासन ने इसे बंद करवा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola