विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी : सुशील

Published at :06 Dec 2014 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी : सुशील

जयनगर : ग्राम कांको स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को भाजपा की चुनावी सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि वे अपने छोटे भाई अमित के लिए वोट मांगने आये हैं. झारखंड में 14 वर्षो के दौरान बनने वाली सरकार कभी स्थिर नहीं रही. इस […]

विज्ञापन
जयनगर : ग्राम कांको स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को भाजपा की चुनावी सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि वे अपने छोटे भाई अमित के लिए वोट मांगने आये हैं. झारखंड में 14 वर्षो के दौरान बनने वाली सरकार कभी स्थिर नहीं रही. इस कारण झारखंड का समुचित विकास नहीं हो सका. विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है. उन्होंने कहा कि सात वर्ष में हमने बिहार को सुधार दिया.पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएं, झारखंड भी सुधर जायेगा.
उन्होंने कहा कि छह माह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की है. यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तो केंद्र व राज्य की सरकार संयुक्त रूप से इस प्रदेश का विकास करेगी. इसके लिए एक बार और अमित को मौका दें. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के भाग्य का उदय करेगा. झारखंड के लोगों का सपना आज भी अधूरा है. अटल जी ने झारखंड बनाया, मगर उनके सपनों का झारखंड नहीं बन सका. सत्ता में बैठी हेमंत सरकार ने कांग्रेस, राजद के साथ मिल कर झारखंड को लूटा है और अब अलग-अलग चुनाव लड़ने का दिखावा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि झारखंड सोने की चिड़िया थी, मगर लूट में शामिल पार्टियों ने इस चिड़िया के पर ही काट डाले. इस बार प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छह माह में जो कर दिखाया, उसे कांग्रेस ने साठ साल में भी नहीं किया. मौके पर सरयू वर्मा, रंजीत सिन्हा, सुरेश यादव, मुखिया अंजनी देवी, छपरा से आये राजेश ओझा, श्री निवासी सिंह ने भी अपने विचार रखे. अध्यक्षता केबी यादव ने की व संचालन रामचंद्र शर्मा ने किया. मौके पर मीना साव, मीतलाल साव, ललित शर्मा, मीना देवी, सुखदेव यादव, मनोज साव, बासुदेव यादव, पोखराज राणा, रवींद्र यादव, राजू साव, रामदेव विश्वकर्मा, धानेश्वर ठाकुर, महेंद्र यादव, लडन खान, गणोश यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola