पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी

खनिज पदार्थों के अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगायें: एसपी

विज्ञापन

खनिज पदार्थों के अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगायें: एसपी कोडरमा बाजार. एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को क्राइम मीटिंग (मासिक अपराध गोष्ठी) हुई़ बैठक के दौरान मार्च माह में विभिन्न थानों में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा की गयी और लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया़ एसपी ने कहा कि डायल 112 के माध्यम से आम नागरिकों द्वारा की गयी शिकायतों को गंभीरता के साथ निष्पादन करें, थाना आने वाले नागरिकों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उनकी समस्याओं का समाधान करें. थाना प्रभारियों को कहा कि अवैध रूप से पत्थर, ढिबरा, ब्लू स्टोन समेत अन्य प्रकार के खनिज पदार्थों के उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती करें, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखें, अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें. यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि कोडरमा, झुमरीतिलैया और डोमचांच शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखें. नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलायें. मौके पर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी रतिभान सिंह, डीएसपी दिवाकर कुमार, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola