विकास विरोधी है राजद : भीम

Published at :05 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
विकास विरोधी है राजद : भीम

फोटो – 5 कोडपी 16एकजुटता दिखाते झाविमो नेता कोडरमा. झाविमो प्रत्याशी भीम साहू के पक्ष में गुमो में सभा हुई. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को तोड़ने का काम किया है. कुछ लोग भ्रम फैला कर जनता को गुमराह कर रहे हंै. प्रत्याशी भीम साहू ने […]

विज्ञापन

फोटो – 5 कोडपी 16एकजुटता दिखाते झाविमो नेता कोडरमा. झाविमो प्रत्याशी भीम साहू के पक्ष में गुमो में सभा हुई. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को तोड़ने का काम किया है. कुछ लोग भ्रम फैला कर जनता को गुमराह कर रहे हंै. प्रत्याशी भीम साहू ने कहा कि कोडरमा में 25 वर्षों तक राजद का शासन रहा है, लेकिन राजद हमेशा विकास विरोधी रहा. भाजपा यहां कठपुतली सरकार बनाना चाहती है. सभा को मुफ्ती अजहर, अनवारूल हक, जिलाध्यक्ष वेदू साव, डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता, अरशद खान आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर हाजी अख्तर, मो जाबिर, गुलाम, मो अली, मो मुख्तार आदि मौजूद थे. वहीं झाविमो प्रत्याशी चांदेडीह, अम्बाटांड़, बेकोबार, पथलडीहा, कोलगरमा, जलवाबाद, इंदरवा, लोकाई आदि गांवों का दौरा कर भीम साहू के लिए वोट मांगा. मौके पर वेदू साव, शिव शंकर कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, रवि चौधरी, सोनू श्रीवास्तव, संजय कुमार, संजीत, अनिल, विजय सिंह, कुलदीप साव, जय रजक, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे. इधर, झाविमो प्रत्याशी के पक्ष में डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता ने मंझलीटांड़ व डोमचांच बाजार में जन संपर्क किया. मौके पर मुखिया सुरेश साव, दीपक कुमार, सुनीता देवी, आभा गुप्ता, रोहित कुमार, अरुण, भीम, मुन्ना सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola