राजद जात की नहीं, जमात की पार्टी है : हरीश

Published at :05 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
राजद जात की नहीं, जमात की पार्टी है : हरीश

कोडरमा. राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में गुरुवार की शाम पुराना बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा हुई. अध्यक्षता युवा नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार शोलू ने की व संचालन चुन्नू मंंसूरी ने किया. प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि राजद जात की नहीं, बल्कि जमात की पार्टी है. उन्होंने लोगों से अन्नपूर्णा देवी के […]

विज्ञापन

कोडरमा. राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में गुरुवार की शाम पुराना बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा हुई. अध्यक्षता युवा नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार शोलू ने की व संचालन चुन्नू मंंसूरी ने किया. प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि राजद जात की नहीं, बल्कि जमात की पार्टी है. उन्होंने लोगों से अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा को हजारीबाग जिला अध्यक्ष भुनेश्वर पटेल, उमाशंकर यादव, घनश्याम तुरी, विनोद यादव, प्रेम पांडेय, कांग्रेस के मनोज सहाय पिंकू, तुलसी मोदी ने भी संबोधित किया. मौके पर शंकर दयाल यादव, बोधी सिंह, माखन लाल शर्मा, गोरेलाल यादव, संतोष कुमार, संतोष सिन्हा, राजेश सिन्हा आदि मौजूद थे. इधर, डोमचांच के मधुबन, सिमरिया, एकडरवा, शिवसागर, लेंगरा पिपर, पत्थलडीहा में संतोष यादव, रामकिशुन यादव, परमेश्वर यादव, बैजनाथ, वीरेंद्र, मनीष, सतीश आदि ने जन संपर्क अभियान चला कर अन्नपूर्णा देवी के लिए वोट मांगा. वहीं मरकच्चो में राजद नेता महावीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरकच्चो, बरियारडीह, तोलखार, कारीखोखो, पुरना नगर, लोहडियो, रायडीह, करमंडी, धरगांव, कुंडी धनवार, नीमाडीह आदि गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. अभियान में महेश साव, लाटो खान, गल्लू खान, आफताब आलम, मो. आजाद, हुरो सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola