सपा बदलेगी क्षेत्र की तसवीर: गोपाल

फोटो – 4 कोडपी 17संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादवसतगावां. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी राज्य में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. पार्टी के प्रति जनता का रुझान बढ़ा है. कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी गोपाल यादव का अच्छा दावा नजर […]
फोटो – 4 कोडपी 17संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादवसतगावां. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी राज्य में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. पार्टी के प्रति जनता का रुझान बढ़ा है. कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी गोपाल यादव का अच्छा दावा नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि कोडरमा में भेद-भाव की राजनीति को दूर करने के लिए सपा को जितायें. वहीं पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी प्रत्याशी गोपाल यादव ने कहा कि वर्षों बाद भी कोडरमा में विकास का कार्य नहीं दिखता. क्षेत्र की तसवीर बदलने के लिए सपा का साथ दें. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित कुमार सिंह, सुरेंद्र राजवंशी, चंद्रेश्वर राजवंशी, दिनेश यादव, अर्जुन यादव, कपिल यादव, कपिलदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, मो एम कादरी, मो नसीर, डॉ क्यूम, मनोज यादव, लखन यादव आदि मौजूद थे. इधर, पार्टी प्रत्याशी ने दोनैया, पचाने, करचैता, महथाडीह, पुतोडीह, खुट्टा, कटैया, पोखरडीहा, असनाकोनी, जगरी आदि क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




