कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज करायेगा फेडरेशन

कोडरमा. ऑल झारखंड हॉकर्स फेडरेशन कोडरमा जिला प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्यायालय की अवमानना का मामला दर्ज करायेगा. फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा है कि अगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों को प्रताडि़त करने व आजीविका छीनने की कार्रवाई बंद नहीं की, तो छठ पर्व के बाद रोजगार सत्याग्रह किया […]
कोडरमा. ऑल झारखंड हॉकर्स फेडरेशन कोडरमा जिला प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्यायालय की अवमानना का मामला दर्ज करायेगा. फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा है कि अगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों को प्रताडि़त करने व आजीविका छीनने की कार्रवाई बंद नहीं की, तो छठ पर्व के बाद रोजगार सत्याग्रह किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा संसद व विधानसभा द्वारा पारित स्ट्रीट वेडिंग एक्ट की कोडरमा जिले में अवहेलना की जा रही है. इस संबंध में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर दुकानदारों का उत्पीड़न रोकने की मांग की, मगर उपायुक्त ने फेडरेशन की मांग को ठुकरा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




