24 घंटे में बना बना गोल्डेन कार्ड

Updated at : 21 Feb 2020 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में बना बना गोल्डेन कार्ड

डीसी की पहल पर बना राशन कार्ड कोडरमा : चंदवारा प्रखंड के करौजिया गांव निवासी सुनील प्रसाद अब अपना व बच्चों का इलाज आसानी से करा सकेंगे. इलाज में आड़े आ रही आर्थिक समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ डीसी के जनता दरबार में अपनी समस्या से अवगत कराया था. […]

विज्ञापन

डीसी की पहल पर बना राशन कार्ड

कोडरमा : चंदवारा प्रखंड के करौजिया गांव निवासी सुनील प्रसाद अब अपना व बच्चों का इलाज आसानी से करा सकेंगे. इलाज में आड़े आ रही आर्थिक समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ डीसी के जनता दरबार में अपनी समस्या से अवगत कराया था. समस्या से अवगत होने पर डीसी ने इसे गंभीरता से लिया और सुनील का राशन कार्ड व गोल्डेन कार्ड 24 घंटे के अंदर बनवा कर उपलब्ध करा दिया. ऐसे में अब सुनील की समस्या काफी हद तक दूर हो गयी है. जानकारी के अनुसार जनता दरबार में पहुंचे सुनील प्रसाद ने डीसी रमेश घोलप को बताया था कि मैं गंभीर बीमारी से ग्रसित हूं और वर्ष 2009 से इलाज करा रहा हूं.
मेरी दयनीय स्थिति बहुत खराब है और हमारे बच्चे भी हमेशा बीमार रहते हैं. हमारे पास राशन कार्ड नहीं है. सुनील ने बताया कि मैं पिछले कई सालों से काम करने में असमर्थ हूं. मेरी पत्नी खेतों में मजदूरी व सिलाई-बुनाई का काम करती है. इस मामले पर डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर राशन कार्ड बनाने, साथ ही सिविल सर्जन को गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश दिया.
इसके आलोक में 24 घंटे के अंदर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सुनील प्रसाद तथा उनके बच्चे दीपक व रोशन कुमार का राशन कार्ड बनाया गया. साथ ही सिविल सर्जन के द्वारा सभी का गोल्डेन कार्ड बनाया गया. अब गोल्डेन कार्ड के माध्यम से सुनील प्रसाद अपना और अपने बच्चों का मुफ्त इलाज करा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola