फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में बिहार हिलसा के प्लानिंग एवं डेवलपमेंट विभाग के एसडीओ गंगा प्रसाद के घर शुक्रवार रात अचानक आग लग गयी. घर में रखे फ्रिज के अंदर शॉट सर्किट से लगी आग अचानक फैल गयी. हालांकि घटना के वक्त घर में मौजूद पांच लोगों में से किसी को […]
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में बिहार हिलसा के प्लानिंग एवं डेवलपमेंट विभाग के एसडीओ गंगा प्रसाद के घर शुक्रवार रात अचानक आग लग गयी. घर में रखे फ्रिज के अंदर शॉट सर्किट से लगी आग अचानक फैल गयी. हालांकि घटना के वक्त घर में मौजूद पांच लोगों में से किसी को नुकसान नहीं हुआ.
आग के कारण जहां फ्रिज पूरी तरह से जल गया है. वहीं घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है. गंगा प्रसाद के पुत्र प्रज्ज्वल प्रकाश ने बताया कि फ्रिज अचानक अंदर से जलने लगा और उसके अंदर से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गयी. जब तक उसे बाहर कर पाते तब तक चंद मिनट में पूरे घर में आग लग गयी और धुआं फैल गया. कड़ी मशक्कत के बाद जलते हुए फ्रिज को बाहर निकाला गया और आसपास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










