लोगों को मिला योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
लोगों को मिला योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण

जयनगर : मॉडर्न किड्स वे तिलोकरी में योग मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर यादव उर्फ लालू ने की. उद्घाटन शिक्षक महेंद्र पांडेय ने किया. मौके पर पतंजलि के योग विस्तारक कैलाश लाल वर्णवाल व योग शिक्षिका कृति सुमन मोदी ने लोगों को योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया. मौके […]

विज्ञापन

जयनगर : मॉडर्न किड्स वे तिलोकरी में योग मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर यादव उर्फ लालू ने की. उद्घाटन शिक्षक महेंद्र पांडेय ने किया.

मौके पर पतंजलि के योग विस्तारक कैलाश लाल वर्णवाल व योग शिक्षिका कृति सुमन मोदी ने लोगों को योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों के चार वर्षों के अथक प्रयास के बाद इस क्षेत्र में योग की धारा बहने लगी है. इनके द्वारा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में योग सिखाना एक सराहनीय कार्य है.

इस अवसर पर श्याम सुंदर मोदी, रामलखन यादव, मंतोष पांडेय, झमन पंडित, छोटन यादव, रघुनंदन यादव, किशोर मोदी, उदय कुमार, गीता देवी, सरस्वती देवी, सीमा देवी, रेणु देवी, कलावती देवी, रूबी देवी, बसंती देवी, विनीता देवी, मंजू देवी, कालिया देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी, मनिया देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola