ट्रेन के इंजन पर चढ़ा विक्षिप्त, करंट से मौत

झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन पर मंगलवार रात हृदय विदारक घटना हुई. यहां रात करीब 12:25 बजे एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और हाइटेंशन तार को पकड़ लिया. करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जले हुए […]
झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन पर मंगलवार रात हृदय विदारक घटना हुई. यहां रात करीब 12:25 बजे एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और हाइटेंशन तार को पकड़ लिया. करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जले हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.
मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है. जानकारी के अनुसार रात में 12323 अप हावड़ा आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले पहुंची थी. ऐसे में ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर खड़ी थी. ठंड के कारण स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ था. इसी बीच उक्त व्यक्ति ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और हाइटेंशन तार को पकड़ लिया. इससे एक जोरदार आवाज हुई और वह धू-धू कर जलने लगा. रेल कर्मी जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गयी थी.
बाद में लाइन काट कर उसके शव को नीचे उतारा गया. रेल थाना इंचार्ज शंभु प्रसाद ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है. उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. इधर, इस घटना के कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




