अस्पताल में मारपीट मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 11:45 PM
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 देवी मंडप रोड निवासी आशीष कुमार (पिता- स्व आदित्य चंद वर्मा) ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा है कि चार जनवरी की शाम सात बजे पार्वती क्लिनिक के सभी स्टाफ अपना कार्य निबटाने में लगे थे. इस दौरान वार्ड नंबर 23 गांधी स्कूल रोड निवासी विशाल […]
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 देवी मंडप रोड निवासी आशीष कुमार (पिता- स्व आदित्य चंद वर्मा) ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा है कि चार जनवरी की शाम सात बजे पार्वती क्लिनिक के सभी स्टाफ अपना कार्य निबटाने में लगे थे. इस दौरान वार्ड नंबर 23 गांधी स्कूल रोड निवासी विशाल चंद्रवंशी, गोलू सिंह (पिता- प्रदीप सिंह) देवी मंडप, वार्ड नंबर 25 निवासी व राहुल कुमार (पिता- बिगन गुप्ता) वार्ड नंबर 25 व अन्य 15-20 लोग हरवे हथियार के साथ केबिन में घुस उत्पात मचाया. वहीं क्लिनिक में भर्ती बेड नंबर पांच के मरीज अजय कुमार के पास जाकर उसके साथ बदतमीजी की. वहां मौजूद स्टाफ सुनील कुमार द्वारा पूछे जाने पर बहस करते हुए लोगों ने तोड़-फोड़ की.
इस दौरान विशाल चंद्रवंशी हरवे हथियार से वार कर सुनील कुमार का सिर फोड़ दिया. सूचना मिलते आसपास के लोग वहां जमा हो गये. लोगों को देख कर आरोपी वहां से फरार हो गये. इस संबंध में थाना कांड संख्या 1/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










