मौसम का मिजाज बदला, बारिश से ठंड बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 12:29 AM
झुमरीतिलैया : जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में सुबह से ही बादल छाये रहा. वहीं शाम को जिले भर में हल्की बारिश भी हुई, जिससे ठंड बढ़ गयी है. ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे. बारिश होने के कारण क्षेत्र में अचानक सर्दी में इजाफा […]
झुमरीतिलैया : जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में सुबह से ही बादल छाये रहा. वहीं शाम को जिले भर में हल्की बारिश भी हुई, जिससे ठंड बढ़ गयी है. ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे. बारिश होने के कारण क्षेत्र में अचानक सर्दी में इजाफा हो गया और लोग गरम कपड़ों में लिपटे हुए नजर आये.
हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप खिलने और तापमान सामान्य होने से लोगों को राहत मिली. केवल सुबह-शाम के वक्त ही ठंड पड़ी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा. उम्मीद जतायी जा रही है कि बारिश से तापमान में गिरावट आयेगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी. शनिवार को भी बारिश की संभावना जतायी जा रही है. ऐसे में आनेवाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं.
इधर, शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ही सड़को पर सन्नाटा पसर गया. बारिश के संकेत मिलने के कारण सुबह से ही लोग घरों से नहीं निकल रहे थे. हालांकि जरूरी कार्यो से बाजार आने वाले लोग इस बारिश में फंस गए. मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही जिले भर में जहां लोग अपने स्वेटर, जैकेट, कंबल निकालने लगे हैं, वहीं गर्म कपड़ों का बाजार भी बढ़ गया है. लोग अपने पसंद के स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










