उग्रवाद पर वोट की चोट

कोडरमा : सुबह में शुरू हुई कंपकपाती ठंड पर गुरुवार को मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ता दिखा. अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ भले ही हुआ, पर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर वोटरों में उत्साह देखते बना. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में वोटिंग […]
कोडरमा : सुबह में शुरू हुई कंपकपाती ठंड पर गुरुवार को मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ता दिखा. अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ भले ही हुआ, पर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर वोटरों में उत्साह देखते बना. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में वोटिंग को लेकर सुबह से मतदाताओं की कतार दिखी.
खासकर महिलाओं, युवाओं में वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा. हालांकि, इसके बावजूद मतदान प्रतिशत ओवर ऑल जितना अच्छा रहने की उम्मीद जतायी जा रही थी, वैसा रहा नहीं. अंतिम स्थिति जो भी रही, पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. यही कारण है कि नक्सल प्रभावित जंगली इलाकों में भी मतदाताओं की लंबी कतार दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




