स्टांप घोटाले की जांच शुरू

Published at :05 Aug 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
स्टांप घोटाले की जांच शुरू

कोडरमा बाजार : कोषागार कार्यालय से स्टांप घोटाला के फरजीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद डीसी के निर्देश पर सोमवार को जांच टीम के अधिकारी पुराना कोषागार कार्यालय पहुंच कर कागजात को खंगालना शुरू कर दिया है. ज्ञात हो कि कोषागार कार्यालय से स्टांप घोटाला का मामला सामने आने के बाद डीसी ने तत्काल […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : कोषागार कार्यालय से स्टांप घोटाला के फरजीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद डीसी के निर्देश पर सोमवार को जांच टीम के अधिकारी पुराना कोषागार कार्यालय पहुंच कर कागजात को खंगालना शुरू कर दिया है.

ज्ञात हो कि कोषागार कार्यालय से स्टांप घोटाला का मामला सामने आने के बाद डीसी ने तत्काल उक्त कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह और अनुसेवक मोहन कुमार को निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया था. मगर प्रधान सहायक के अवकाश पर रहने के कारण जांच उस समय शुरू नहीं हो पायी थी.

सोमवार को प्रधान सहायक के आने के बाद उनकी उपस्थिति में कार्यालय का ताला खुलवाया गया और जांच टीम में शामिल डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार मिश्र, प्रभारी कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार दुबे कागजातो का निरीक्षण किये.

इस दौरान जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि 1994 से अब तक कोषागार से निर्गत स्टांप का मिलान रजिस्टर से किया जा रहा है. साथ ही सिंगल लॉक और डबल लॉक के रजिस्टर का मिलना किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब विभाग से स्टांप आती है तो डबल लॉक में आती है बाद में कार्यालय से सेल के दौरान सिंगल लॉक रजिस्टर में इसकी इंट्री की जाती है.

जांच लंबी है. उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर बैंक से भी स्क्रॉल लाकर चलान से मिलाया जायेगा.

ज्ञात हो कि डीडीसी की अध्यक्षता वाली टीम ने बीते दिनों स्टांप घोटाले की जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित की थी. इसमे खुलासा हुआ था कि डीड राइटर पीपी सिन्हा की ओर से कोषागार में जमा कराये गये चलान व बैंक से आये स्क्रॉल में भारी अंतर है.

कोषागर के चलान में एक लाख 20 हजार तो बैंक के स्क्रॉल में बीस हजार का जिक्र है और इस तरह के पांच मामले में पकड़ में आये थे. इसके बाद डीसी ने जांच को आगे बढाते हुए प्रधान सहायक व अनुसेवक को निलंबित कर दिया था जबकि डीड राइटर पीपी सिन्हा के लाइसेंस को निलंबित करने की अनुशंसा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola