ओके- झारखंड को सपा की जरूरत: काशीनाथ

Published at :03 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- झारखंड को सपा की जरूरत: काशीनाथ

फोटो – 3 कोडपी 25 व 26. सम्मेलन में उपस्थिति अतिथि और मौजूद लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया समाजवादी पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार को हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष राणा व संचालन युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने किया. सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश प्रभारी काशीनाथ यादव ने कहा कि आज झारखंड को सपा की […]

विज्ञापन

फोटो – 3 कोडपी 25 व 26. सम्मेलन में उपस्थिति अतिथि और मौजूद लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया समाजवादी पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार को हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष राणा व संचालन युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने किया. सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश प्रभारी काशीनाथ यादव ने कहा कि आज झारखंड को सपा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास तभी होगा, जब संघर्ष जारी रहेगा. कहा कि इसी संघर्ष के रास्ते पर चल कर मुलायम सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश की तसवीर बदली. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को अब जागने की जरूरत है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार करोड़ों के घाटे में चल रही है. जब झारखंड अलग हुआ उस समय और अब की स्थिति में काफी अंतर है. अब तक सभी पार्टियों ने झारखंड को लूटने का काम किया है. प्रदेश सचिव सह कोडरमा विधानसभा प्रभारी गोपाल यादव ने कहा कि कोडरमा में 23 वर्ष में कुछ भी विकास का काम नहीं हुआ है. जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि झारखंड में पारा शिक्षकों को महीनों से मानदेय नहीं मिला है. मौके पर मो मुबारक, गोपी यादव, बाबूलाल यादव, सुरेश साव, भोला यादव, राजेंद्र यादव, परमेश्वर यादव, राजकुमार वर्णवाल, बबलू सिंह, राम नरेश यादव, मुन्ना ओझा आदि मौजूद थे. सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola