क्लबों व संस्थाओं ने की छठ घाटों की साफ सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 1:11 AM
जयनगर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों की विभिन्न क्लबों व संस्थाओं ने साफ सफाई की. इसमें पंचायत जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे. रूपायडीह स्थित छठ घाट पर जिप सदस्य मुनिया देवी के नेतृत्व में लोगों ने छठ घाट की सफाई की तथा उसे दुरुस्त किया ताकि व्रतियों […]
जयनगर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों की विभिन्न क्लबों व संस्थाओं ने साफ सफाई की. इसमें पंचायत जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे. रूपायडीह स्थित छठ घाट पर जिप सदस्य मुनिया देवी के नेतृत्व में लोगों ने छठ घाट की सफाई की तथा उसे दुरुस्त किया ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.
उनके साथ लक्ष्मण यादव, पकंज, रोहित, गुंजन, संदीप, साहेब, राम प्रवेश, रंजीत भी शामिल थे. वहीं आजाद हिंद क्लब जयनगर द्वारा गांव की गली व सडकों की साफ सफाई की गयी तथा छठ घाट को भी दुरुस्त किया गया. अभियान की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने की.
उपाध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए घाट व सड़क पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. मौके पर पकंज सिंह, विक्की सिंह, छोटी सिंह, पप्पु सिंह, निरज साहू, राजू सिंह, मंटू साहू, शंकर साहू, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे. इधर, लोहाडंडा छठ घाट पर जिप सदस्य पवन सिंह के नेतृत्व में छठ घाट व वहां तक पहुंचने वाले मार्ग की साफ सफाई की गयी. मौके पर मोहन यादव, कौशल यादव, राजकुमार सिंह, विजय यादव, गुडू यादव, मंटू यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










