संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रतापपुर में घटित घटना से क्षेत्र में गलत संदेश गया है जयनगर : मॉब लिंचिंग को लेकर विधायक प्रो जानकी यादव ने गुरुवार की रात थाना परिसर में पुलिस प्रशासन व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की. मौके पर विधायक ने कहा कि मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करें. मगर इस बात […]
विज्ञापन
प्रतापपुर में घटित घटना से क्षेत्र में गलत संदेश गया है
जयनगर : मॉब लिंचिंग को लेकर विधायक प्रो जानकी यादव ने गुरुवार की रात थाना परिसर में पुलिस प्रशासन व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की. मौके पर विधायक ने कहा कि मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करें. मगर इस बात का भी ध्यान रखें कि निर्दोष फंसे नहीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी जागरूक बने. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे. इस प्रकार की घटना से राज्य की बदनामी होती है.
उन्होंने कहा कि प्रतापपुर में घटित घटना से क्षेत्र में गलत संदेश गया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कई नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है. बावजूद इसके ग्रामीण पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस भी इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करें. वहीं पंसस प्रतिनिधि सुरेंद्र भाई मोदी ने भी पुलिस प्रशासन से अपील किया कि कार्रवाई हो पर दोषी लोगों पर. मौके थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, शशिकांत प्रसाद, शिवशंकर वर्णवाल, मुखिया प्रतिनिधि चुरन खान, सदानंद सिंह मल्लू, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










