ऋण धारक के खिलाफ थाना में आवेदन

Updated at : 31 Aug 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
ऋण धारक के खिलाफ थाना में आवेदन

जयनगर : ग्रामीण बैंक परसाबाद शाखा के प्रबंधक ने क्षेत्र के ऋण धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि मनोज यादव (पिता राजकुमार यादव) ग्राम कटिया रेलवे स्टेशन के सामने में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत गेट ग्रील व आलमीरा […]

विज्ञापन

जयनगर : ग्रामीण बैंक परसाबाद शाखा के प्रबंधक ने क्षेत्र के ऋण धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि मनोज यादव (पिता राजकुमार यादव) ग्राम कटिया रेलवे स्टेशन के सामने में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत गेट ग्रील व आलमीरा के व्यवसाय के लिए वर्ष 2017 में आठ लाख 55 हजार रुपये का इस शाखा से ऋण लिया था.

इसमें उसे सरकार से अनुदान भी मिला है. फिलहाल उस पर 7 लाख 55 हजार 50 व ब्याज भी बकाया है. अब श्री यादव ने अपने व्यवसाय को भी बंद कर दिया है. आवेदन में कहा गया है कि श्री यादव ने तो रोजगार जारी रखा है और न ही बेरोजगारों को रोजगार दिया है. बैंक का पैसा भी वापस नहीं कर रहे है. श्री यादव ने बैंक के साथ धोखाधड़ी किया है. शाखा प्रबंधक ने मनोज यादव पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola