होली के बाद भी ट्रेनों में भीड़ बरकरार, 10 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Updated at : 17 Mar 2026 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Trains

सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Trains: होली के बाद भी घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेल के तहत चल रही 10 होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है. इसके बावजूद कई रूटों पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, खासकर मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Holi Special Trains: होली का त्योहार बीतने के बाद भी बिहार के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का हुजूम थमता नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने एक बड़ा फैसला लिया है.

रेलवे ने 10 प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को अब 31 मार्च 2026 तक विस्तार दे दिया है. हालांकि, जहां एक तरफ लौटने वालों को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ चैत्र नवरात्रि में मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कंफर्म टिकट मिलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

31 मार्च तक चलेंगी 10 होली स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार-लीकहा बाजार और सहरसा-आनंद विहार समेत 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है. पटना जंक्शन, दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अब भी यात्रियों की भीड़ बनी हुई है, जिससे यह फैसला लिया गया.

मैहर जाने वालों के लिए बढ़ी मुश्किल

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने सुविधा तो दी है, लेकिन वह आधी-अधूरी नजर आ रही है. रेलवे ने मैहर स्टेशन पर पटना से आने-जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों सहित कुल 10 नियमित ट्रेनों को 18 से 30 मार्च तक 5-5 मिनट के ठहराव की अनुमति दी है.

इनमें पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. विडंबना यह है कि जिस दिन इन ट्रेनों के ठहराव की लिस्ट जारी हुई, उसी दिन से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर लंबी वेटिंग लिस्ट दिखने लगी. अब श्रद्धालुओं के पास केवल ‘तत्काल’ का ही एकमात्र सहारा बचा हैं.

बसों का भी सहारा, 23 मार्च तक चलेगा संचालन

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे के साथ-साथ बसों का भी संचालन किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था 23 मार्च तक जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को किसी हद तक राहत मिल सके.
होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने काम पर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाता है. इस बार त्योहार और नवरात्रि के कारण यह भीड़ और ज्यादा हो गई है.

Also Read: रामनवमी की पटना में भव्य तैयारी, निकलेंगी 52 झांकियां, डाकबंगला चौराहे को मिलेगा नया नाम?

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन