000सुषमा स्वराज के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 08 Aug 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
000सुषमा स्वराज के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि

झुमरीतिलैया :पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा की प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय सांसद भवन में शोकसभा का आयोजन हुआ. अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष देवनारायण मोदी व संचालन नगर महामंत्री किशोर पंडित ने किया. सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया :पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा की प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय सांसद भवन में शोकसभा का आयोजन हुआ. अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष देवनारायण मोदी व संचालन नगर महामंत्री किशोर पंडित ने किया. सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि सुषमा जी एक बहुत ही सभ्य व सुलझी हुई महिला थी. उन्होंने जो विद्यार्थी परिषद से लेकर विदेश मंत्री तक का कार्य संभाला.

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री और भारत की दूसरी महिला विदेश मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया. नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम ने उनके जीवन के बारे में बताया कि उनके विदेश मंत्री रहते कई लोगों को विदेशों में रहने वाले भारतीयों को मदद की एक उदाहरण के रूप में पिछले साल अपने कोडरमा प्रखंड के चेचाई गांव के नागरिक को सऊदी अरब से उनके परिवार के सदस्य का शव लाने में मदद की.

उन्हें कई पदों पर पार्टी का काम भी बहुत ही ईमानदारी कर्मठता के साथ काम किया. आज देश ही नहीं विश्व में उनके निधन पर मर्माहत हैं. आज पार्टी को उनके किये गये कार्यों पर चलने का यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अंत में कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की.

शोक सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी ,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सुनिति सेठ, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, शशिभूषण प्रसाद, मानिक चंद सेठ, अनूप जोशी, जूही दास गुप्ता, दिनेश्वर प्रसाद, विजय राम, राज किशोर प्रसाद, वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी, संजय यादव, पिंटू मजुमदार ,रामबालक चौधरी ,विनोद भदानी, मदन मोहन गुप्ता, विशाल भदानी, कुंदन पांडेय, अजय झा, मनोज सिंह ,दामोदर सिंह ,निरंजन कसेरा, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

उधर, मेरेडिअन एकेडमी गुमो में बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर विद्यालय प्रांगण में शोक-सभा का आयोजन किया गया. मौके पर निदेशक डॉ एसएन कुमार ने कहा कि देश ने एक मुखर व कुशल नेत्री खो दिया. उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधियों को भी आलोचना करने का मौका नहीं मिला. कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

डोमचांच. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर डोमचांच के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है. दु:ख व्यक्त करनेवालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अखिल सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, राजद जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, समाजसेवी मिथिलेश साव, युवा नेता संतोष यादव, जिला मंत्री सुनील सिन्हा, डोमचांच मंडल अध्यक्ष विनय मोदी, बसंत मेहता, गुरुदेव प्रसाद, महेंद्र यादव, अनिल पंडित, अशोक पंडित, मनोहर यादव आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola