राजधानी एक्सप्रेस में एसी फेल, हंगामा
Updated at : 22 Jun 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भुनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच का एसी फेल होने के बाद गुरुवार की रात यात्रियों ने यहां जम कर हंगामा किया. यात्रियों के हंगामे के कारण करीब आधे घंटे से ज्यादा समय से ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही. बताया जाता है कि कटक के बाद से ही राजधानी एक्सप्रेस के […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : भुनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच का एसी फेल होने के बाद गुरुवार की रात यात्रियों ने यहां जम कर हंगामा किया. यात्रियों के हंगामे के कारण करीब आधे घंटे से ज्यादा समय से ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही. बताया जाता है कि कटक के बाद से ही राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी टू का एसी काम करना बंद कर दिया था.
यात्रियों ने उसी समय कोच अटेंडेंट को इसकी शिकायत की, बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ. कई घंटों के सफर के बाद यात्री काफी परेशान हो गये तो कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही हंगामा करना शुरू कर दिया.
यहां ट्रेन जब भी खुलती तो यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दे रहे थे. ऐसे में ट्रेन करीब आधे घंटे लेट हो चुकी थी. सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, पर यात्री बार-बार चेन पुलिंग कर दे रहे थे. यात्रियों का यह भी आरोप था कि मुरी स्टेशन पर उन्होंने शिकायत दर्ज करायी फिर भी कुछ नहीं हुआ. कोच अटेंडेंट लिखित शिकायत दर्ज करने को राजी नहीं है. कोडरमा स्टेशन पर इतना देर होने के बावजूद स्टेशन प्रबंधक मिलने तक नहीं आ रहे.
हमारी समस्या को कोई सुन नहीं रहा है. ऐसी खराब होने की बात को रेल मंत्रालय से लेकर अन्य जगहों पर ट्विट भी किया गया पर कोई समाधान नहीं निकल रहा. इस भीषण गर्मी में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में दिल्ली तक का सफर करना काफी मुश्किल भरा होगा. देर रात करीब 10:50 बजे ट्रेन किसी तरह रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




