कैपिटल विवि को बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी का अवार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 1:01 AM
कोडरमा : कैपिटल विश्वविद्यालय कोडरमा को बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी का अवार्ड मिला है. यह अवार्ड सात जून को रांची के होटल चाणक्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन पवन कुमार सैनी ने ग्रहण किया. एसोसिएट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसोचेम) झारखंड रांची चैप्टर, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी एवं कैपिटल विश्वविद्यालय कोडरमा […]
कोडरमा : कैपिटल विश्वविद्यालय कोडरमा को बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी का अवार्ड मिला है. यह अवार्ड सात जून को रांची के होटल चाणक्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन पवन कुमार सैनी ने ग्रहण किया. एसोसिएट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसोचेम) झारखंड रांची चैप्टर, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी एवं कैपिटल विश्वविद्यालय कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में स्किलिंग इंडिया विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान एसोचेम ने विभिन्न संस्थानों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया.
इसी क्रम में कैपिटल विश्वविद्यालय को बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी का अवार्ड मिला. संगोष्ठी में बतौर अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय मौजूद थे. मौके पर स्किलिंग इंडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण में एसोचेम नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन दिल्ली के को चेयरमैन व कैपिटल विश्वविद्यालय कोडरमा के वाइस चांसलर डाॅ एनके वाजपेयी ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को स्किल डेवलपमेंट पर कार्यकरना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










