भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

छात्रा संध्या कुमारी ने इस परीक्षा में कोडरमा जिले में सेकेंड टॉपर होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है

विज्ञापन

कोडरमा. राजकीय उत्क्रमित मवि हेठटोला डोमचांच में समारोह आयोजित कर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्रा संध्या कुमारी ने इस परीक्षा में कोडरमा जिले में सेकेंड टॉपर होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है. वहीं छात्रा आर्या पांडेय ने मेडल प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है. उल्लेखनीय है कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस विद्यालय से कुल आठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. संध्या कुमारी को जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जायेगा. इस सफलता पर प्रधानाध्यापक राजू धोबी, सहायक अध्यापिका कुमारी पूनम, रेखा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोरमा कुमारी सहायक अध्यापक नंदकिशोर शर्मा व अंबिका दास तथा कंप्यूटर शिक्षिका सुनैना कुमारी ने बच्चों को बधाई दी है.

45 मेधावी छात्र-छात्राएं आज होंगे सम्मानित

झुमरीतिलैया. गायत्री शक्ति पीठ झुमरी तिलैया में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन आठ मार्च को किया गया है. इसमें वर्ग पांच से 12वीं तक के 114 विद्यालयों के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 45 मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा. यह जानकारी जिला समन्वयक शिव कुमार वर्णवाल ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola