बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित पांच प्रतिष्ठान सील

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Mar 2026 9:50 PM

विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने शनिवार को शहर में ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच अभियान चलाया

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर परिषद की टीम ने शनिवार को शहर में ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई दुकान संचालकों द्वारा बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालित किये जाने का मामला सामने आया. जांच के क्रम में वार्ड नंबर 10 स्थित घटिया गिफ्ट प्वाइंट एवं दिलीप ट्रेडर्स, वार्ड नंबर 22 स्थित साई एल्यूमीनियम एंड ग्लास, वार्ड नंबर 28 स्थित महेंद्र सीमेंट सेंटर तथा वार्ड नंबर आठ स्थित वर्णवाल आरसीसी पाइप इंडस्ट्रीज में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. जाच अभियान में राजस्व निरीक्षक शंभु कुमार रजक, अभिषेक कुमार मेहता, अजीत कुमार, सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह, मुकेश राणा, भोला कुमार दास, सागर सिंह, रौशन कुमार, बलराम कुशवाहा, राजेश मोदी, सागर रजक, पंकज कुमार यादव आदि शामिल थे.

702 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा

कोडरमा. धनबाद मंडल अंतर्गत बडे पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के तहत 702 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. इसके अलावा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री व बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा करने वालों से 3,81,310 रुपये जुर्माना वसूला गया. यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद व वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो इकबाल ने दी है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola