ePaper

नारी के बिना सृष्टि संचालन की कल्पना व्यर्थ

Updated at : 29 May 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
नारी के बिना सृष्टि संचालन की कल्पना व्यर्थ

झुमरीतिलैया : बाइपास स्थित शिव वाटिका झुमरीतिलैया में मंगलवार को जिलास्तरीय ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो’ अभियान शुरू हुआ. इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में जिले के छह प्रखंडों के बूथ लेबल अधिकारी, सेविका, मुखिया, सहायिका व जल सहिया मौजूद […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : बाइपास स्थित शिव वाटिका झुमरीतिलैया में मंगलवार को जिलास्तरीय ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो’ अभियान शुरू हुआ. इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में जिले के छह प्रखंडों के बूथ लेबल अधिकारी, सेविका, मुखिया, सहायिका व जल सहिया मौजूद थे.

मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम पूरा होता है. सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं को पूरी मेहनत व लगन से पूरा करते है. इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि नारी के बिना सृष्टि के संचालन की कल्पना व्यर्थ है.

वर्तमान दौर में समाज में घटता लिंगानुपात एक बहुत बड़ी समस्या है. समाज में बेटियों के प्रति सोच, नजरिया में बदलाव लिंगानुपात में वृद्धि आदि कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ हम सभी को मिल-जुल कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी सही मायने में इस प्रकार की कार्यशाला का उद्देश्य सफल हो पायेगा. उन्होंने उपायुक्त व उपविकास आयुक्त से हर ब्लॉक/पंचायत में सहिया, सेविका को टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाने की बात कही. उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में एसएचएस एक्शन प्लान शुरू किया गया है, जिसके तहत माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य सभी किशोरियों व महिलाओं, विशेषकर 10-19 आयु वर्ग की किशोरियों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. उन्होंने सारे सेविका, सहिया व मुखिया से अगले 100 दिनों में योजना बना कर योजना के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की. उन्होंने मुखिया से आंगनबाड़ी सेंटर, पंचायत भवन व सरकारी स्कूलों में जल संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा. कहा कि जल संरक्षण को लेकर मुखिया ग्रामसभा करेंगे.
उन्होंने निर्देश दिया कि तीन दिनों के अंदर खराब चापानलों की सूची उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल देते हुए अभिभावकों से इसके प्रति जागरूक रहने को कहा. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कोडरमा जिले में देखने को मिल रहा है. ऐसे भ्रूण हत्या जैसे मामले चौकाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला अपना लिंग जांच करवाने या भ्रूण हत्या जैसे मामले को रोकने का काम करें. हम सब लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है.
डीआरडीए निदेशक अनुज प्रसाद ने प्रोजेक्ट संरक्षण प्लस जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में लगातार पानी की समस्या होती रहती है, इसके लिए जल संरक्षण करना जरूरी है. कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश कुमार रजक ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रकाश डाला. मौके पर डीडीसी आलोक त्रिवेदी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, सूचना जन संपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी व अधिकारी, मुखिया, बीएलओ, सेविका, सहिया मौजूद थे.
बूथ लेवल के अधिकारी सम्मानित: कार्यक्रम में मतदाता पर्ची वितरण में श्रेष्ठ कार्य को लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह व वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बूथ लेवल अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसमें डोमचांच के उर्मिला देवी प्रथम रही. उन्हें पांच हजार नकद पुरस्कार दिया गया. कोडरमा प्रखंड की प्रभा देवी, सतगावां की सोनी कुमारी, चंदवारा की सीता देवी, मरकच्चो की अनुराधा कुमारी, जयनगर की सरिता रानी को एक-एक हजार रुपये दिये गये. मतदाता जागरूकता को लेकर हुए मैराथन दौड़ टॉप में 50 पुरुष व महिला विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola