गर्मी की दस्तक के साथ शुरू हुई बिजली की आंख मिचौली

उरीमारी : प्रचंड गर्मी के शुरू होते ही कोयलांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है. उरीमारी क्षेत्र में घंटे-दो घंटे के अंतराल में बिजली कट रही है. यह हाल सुबह दस बजे से लगातार देर रात तक की है. जिससे यहां के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वर्तमान में […]
उरीमारी : प्रचंड गर्मी के शुरू होते ही कोयलांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है. उरीमारी क्षेत्र में घंटे-दो घंटे के अंतराल में बिजली कट रही है. यह हाल सुबह दस बजे से लगातार देर रात तक की है. जिससे यहां के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वर्तमान में तपिश इतनी बढ़ गयी है कि अगर बिजली नहीं रही तो गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो जाता है.
कभी-कभी तो लंबा ब्रेक डाउन भी होता है. मामले पर प्रबंधन का कहना है कि गर्मी के दिनों में बिजली की खपत कोयलांचल में काफी बढ़ जाती है. लोग कूलर एसी और फ्रीज का उपयोग ज्यादा करते हैं. यही नहीं, इन सबों के साथ साथ लोग हीटर का भी प्रयोग करते हैं. जिससे बार-बार ब्रेक डाउन जैसी समस्या आती है. इसे ठीक करने में घंटों लग जाते हैं.
बार बार लोगों को समझाने के बाद भी बिजली की बचत नहीं करते हैं. जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली का उपयोग करें, इसके लिए कई बार मुहिम चलायी गयी है. परंतु लोग इसे अनसुना कर देते हैं. एलइडी के जगह लोग पीला बल्ब का प्रयोग कर रहे हैं, यह भी एक परेशानी का सबब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




