कोडरमा : आइपीएल सट्टेबाजी में गंवाये रुपये, कर ली आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच के बाजार रोड के व्यवसायी गौतम कुमार (38) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता पिता मदन प्रसाद सुंडी ने पुलिस के समक्ष कारोबार में घाटा लगने और कर्ज होने के कारण बेटे के द्वारा जान देने की बात कही है, वहीं कुछ लोगों के अनुसार आइपीएल की सट्टेबाजी […]
विज्ञापन
डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच के बाजार रोड के व्यवसायी गौतम कुमार (38) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता पिता मदन प्रसाद सुंडी ने पुलिस के समक्ष कारोबार में घाटा लगने और कर्ज होने के कारण बेटे के द्वारा जान देने की बात कही है, वहीं कुछ लोगों के अनुसार आइपीएल की सट्टेबाजी में लाखों रुपये गंवाने के बाद गौतम डिप्रेशन में था. उस पर कर्ज भी हो गया था, इसी कारण उसने जान दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गौतम सुबह घर से निकला और 11 बजे घर आने के बाद अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. खाना खाने के लिए परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई.
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो गौतम पंखे में बिजली की तार से फांसी के फंदे पर झूल रहा था. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. शाम में शव के डोमचांच बाजार स्थित आवास पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई. मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. वह वाहन व स्टोन चिप्स का कारोबार करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




