पहले जुमे पर रहमत और बरकत की मांगी दुआ

जयनगर : रमजान-उल-मुबारक माह के पहले जुम्मा पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा. नमाजियों ने खुदा से सभी पर अपनी रहमत व बरकत बरसाने के लिए दुआ मांगी. प्रखंड के जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, रजा मस्जिद के अलावे तमाय, करियावां, बिसोडीह, हिरोडीह, कटहाडीह, खेशकरी, गोपालडीह, जयनगर, रघुनियाडीह, […]
जयनगर : रमजान-उल-मुबारक माह के पहले जुम्मा पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा. नमाजियों ने खुदा से सभी पर अपनी रहमत व बरकत बरसाने के लिए दुआ मांगी. प्रखंड के जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, रजा मस्जिद के अलावे तमाय, करियावां, बिसोडीह, हिरोडीह, कटहाडीह, खेशकरी, गोपालडीह, जयनगर, रघुनियाडीह, बेको, टुडमी, पातिशालय, कटिया, तेतरौन सहित पूरे प्रखंड में नमाजियों की भीड़ देखी गयी. नमाजियों ने अच्छी बारिश व देश में खुशहाली और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ भी की. मस्जिदों में हुई मजहबी तकरीरों में उलेमा व मुफ्तियों ने रोजे रखने के साथ ही इबादत करने के तौर-तरीके बताये और कहा कि रमजान माह में सभी को अपनी हैसियत के मुताबिक जकात जरूर बांटना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










