कोडरमा में 80 फीसदी मतदान कराने का लक्ष्य

कोडरमा : जिले में छह मई को चुनाव है तो ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर जिला प्रशासन अंतिम समय तक प्रयासरत है. डीसी भुवनेश प्रताप सिंह व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने शनिवार को मतदाताओं से चुनाव के दिन घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है. दोनों अधिकारियों […]
कोडरमा : जिले में छह मई को चुनाव है तो ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर जिला प्रशासन अंतिम समय तक प्रयासरत है. डीसी भुवनेश प्रताप सिंह व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने शनिवार को मतदाताओं से चुनाव के दिन घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है.
दोनों अधिकारियों ने समाहरणालय सभागार से फेसबुक लाइव करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया. इस दौरान डीसी ने बताया कि अब तक छह हजार लीटर अवैध शराब जब्त किये गये हैं, 52 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है. करीब 60 हजार लोगों ने इलेक्शन मैनेजमेंट कोडरमा एप को डाउनलोड किया है. उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में कोडरमा में 62 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 80 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




