दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर छह मई को होने वाले मतदान में दिव्यांग मतदाताओं को अधिक-से-अधिक सुविधा उपलब्ध कराने, शत प्रतिशत मतदान कराने आदि का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर छह मई को होने वाले मतदान में दिव्यांग मतदाताओं को अधिक-से-अधिक सुविधा उपलब्ध कराने, शत प्रतिशत मतदान कराने आदि का निर्देश दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राइसाइकिल, वाहन, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गयी है. केंद्रों में आनेवाले दिव्यांग मतदाताओं को इसकी सुविधा उपलब्ध कराये, ताकि उन्हें वोट देने में किसी प्रकार का कष्ट न हो. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नरेश रजक, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन