प्यासे को पानी पिलाना सच्ची मानव सेवा: अभिषेक अग्रवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2019 1:12 AM
झुमरीतिलैया : मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा के तत्वावधान में मंगलवार की शाम श्री दिगंबर जैन भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने नये सत्र के पदधारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर लगातार तीसरे वर्ष अमृत धारा योजना […]
झुमरीतिलैया : मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा के तत्वावधान में मंगलवार की शाम श्री दिगंबर जैन भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने नये सत्र के पदधारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर लगातार तीसरे वर्ष अमृत धारा योजना के तहत आठ प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया गया. यह प्याऊ जून माह तक संचालित होंगे. साथ ही विभिन्न निजी विद्यालयों की जरूरतमंद 36 बालिकाओं के बीच पाठ्य पुस्तक, बैग, पेंसिल बॉक्स, जूता, स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










