कोडरमा : घाटी में बस व ट्रक में टक्कर, 20 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 9:18 AM
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित तारा घाटी के समीप रविवार दोपहर को श्री नामक बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस पर सवार 20 लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है. घायल आलोक सेठ को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है. […]
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित तारा घाटी के समीप रविवार दोपहर को श्री नामक बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस पर सवार 20 लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है. घायल आलोक सेठ को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया का एक परिवार बिहार के राजगीर से शादी समारोह में शामिल होकर बस से लौट रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी में विपरीत दिशा से चले आ रहे ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि बस में सवार कई लोग अपने सीट से इधर उधर उछल पड़े. घटना में चालक समेत बस में सवार कई लोग घायल हो गए. घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं.
घायलों की संख्या ज्यादा होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया गया और सभी घायलों का इलाज किया गया. डीटीओ संतोष सिंह भी सदर अस्पताल पहुचे और घायलों से मिले.
ये हैं घायल : घायलों में सक्षम कुमार (13), आर्यन कुमार (5) सुबोध कुमार, रूपा कुमारी (35), प्रदीप कुमार, वीणा देवी, उषा देवी, विनीता देवी, संजय कुमार, पप्पू कुमार, सुरेश प्रसाद, आलोक सेठ, साहिल भदानी, शुभम कुमार, रौनक सेठ सभी झुमरीतिलैया के अलावा गया बिहार निवासी पिंकू सिंह, टाटा निवासी रीना देवी, राजा, पप्पू कुमार, संजय पांडेय व बिहारशरीफ निवासी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










