रनिंग कर्मचारियों को उच्चतम ग्रेड पे मिलेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : रेल प्रशासन ने रनिंग कर्मचारियों (गार्ड व लोको पायलट) को उच्चतम ग्रेड पे देने से मना कर दिया था. इस मांग लेकर कई रनिंग कर्मचारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. जहां न्यायालय ने उनकी मांग को सही पाया और उचित कार्रवाई का आदेश जारी किया. जिससे रेल प्रशासन को उच्चतम ग्रेड पे […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : रेल प्रशासन ने रनिंग कर्मचारियों (गार्ड व लोको पायलट) को उच्चतम ग्रेड पे देने से मना कर दिया था. इस मांग लेकर कई रनिंग कर्मचारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. जहां न्यायालय ने उनकी मांग को सही पाया और उचित कार्रवाई का आदेश जारी किया. जिससे रेल प्रशासन को उच्चतम ग्रेड पे देना पड़ा है.
परंतु यह लाभ उन्हें ही मिलता है जो न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर अपने पक्ष में आदेश जारी करवा कर लाते हैं. हर बार रेल प्रशासन को हार का सामना करना पड़ता है. इसी के आलोक में यूनियन एवं फेडरेशन ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में मांग उठाई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया गया कि न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाये. उक्त जानकारी देते हुए इसीआरकेयू के अपर महामंत्री डीके पांडेय ने बताया कि इस दिशा-निर्देश के बाद संबंधित मंत्रालय जल्द ही आदेश जारी करेंगे और ऐसा होते ही इसे धनबाद मंडल में लागू कराने का काम किया जायेगा. इससे बहुत दिनों से आर्थिक हानि झेल रहे कर्मचारियों को जिसमें रनिंग कैडर के गार्ड व लोको पायलट प्रमुख को बड़ी राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










