महिला पीठासीन पदाधिकारियों को डीसी ने दिये कई निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर महिला पीठासीन पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें पोलिंग पार्टी एक, दो और तीन के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में शामिल पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के 6 बूथों को सखी बूथ बनाये […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर महिला पीठासीन पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें पोलिंग पार्टी एक, दो और तीन के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में शामिल पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के 6 बूथों को सखी बूथ बनाये गये.
इन बूथों पर महिला पीठासीन पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अलग से कलस्टर सर्किट हाउस में बनाया गया है.
उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने इवीएम/ विविपैट मशीन की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सीयू/वियू में कोई गड़बड़ी है तो मॉक पोल के समय पता चल जायेगा. मौके पर डीसी, डीडीसी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




