जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर

झुमरीतिलैया : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया. रामनवमी को लेकर जिले भर की सड़कों में राम भक्तों का कारवां उतरा. विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न मंदिरों से महावीर पताका के साथ अखाड़ा कमेटियों द्वारा आकर्षक […]
झुमरीतिलैया : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया. रामनवमी को लेकर जिले भर की सड़कों में राम भक्तों का कारवां उतरा. विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विभिन्न मंदिरों से महावीर पताका के साथ अखाड़ा कमेटियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गयी. देर रात तक झुमरीतलैया, कोडरमा, मरकच्चो, चंदवारा, जयनगर, सतगांवा, डोमचांच सहित आसपास की सड़कें आकर्षक झांकियों व अखाड़ा कमेटियों के प्रदर्शन से गुलजार रही. इस दौरान राम भक्तों द्वारा लगाये जा रहे जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










