ePaper

अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 13 Apr 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर जब्त

जयनगर : सीओ विजय हेमराज खलको व थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह कटहाडीह व महेशमराय, गोपालडीह नदी घाट से अवैध बालू का उठाव कर रहे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचित किया गया […]

विज्ञापन

जयनगर : सीओ विजय हेमराज खलको व थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह कटहाडीह व महेशमराय, गोपालडीह नदी घाट से अवैध बालू का उठाव कर रहे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है.

जब्त ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचित किया गया है. सीओ श्री खलको ने बताया कि ट्रैक्टर व मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालू खनन व उठाव की लगातार सूचना मिल रही थी. इस पर रोक लगाने को लेकर यह कार्रवाई की गयी. छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. उल्लेखनीय है कि बालू उत्खनन के कारण जहां सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है. वहीं नदियों का जल स्तर भी घटता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola