जेएनवी प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कोडरमा : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर ली गयी. कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने को लेकर 1871 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था, पर इसमें से 1567 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 304 बच्चे अनुपस्थित रहे. शिक्षा विभाग से मिली […]
कोडरमा : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर ली गयी. कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने को लेकर 1871 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था, पर इसमें से 1567 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 304 बच्चे अनुपस्थित रहे. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया परीक्षा केंद्र पर 399 में 350 उपस्थित 49 अनुपस्थित, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर में 295 में 240 उपस्थित 55 अनुपस्थित, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में 451 में 363 उपस्थित 88 अनुपस्थित, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो में 232 में 203 उपस्थित 29 अनुपस्थित, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह सतगावां परीक्षा केंद्र में 227 में 196 उपस्थित 31 अनुपस्थित, इंटर कालेज डोमचांच में 267 में 215 उपस्थित 52 अनुस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




