बिहार को पहली बार सिक्स लेन नेशनल हाईवे की सौगात, वाराणसी से औरंगाबाद सड़क तक लगभग तैयार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jan 2026 4:22 PM
AI फोटो
Bihar Road Infrastructure: 2026 में बिहार में सड़क और पुल निर्माण के कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे और कई नए कार्य शुरू होंगे. राज्य को पहली छह लेन सड़क, पहला एक्सप्रेस-वे और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे मिलेगा.
Bihar Road Infrastructure: बिहार की सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है. बिहार को इस साल नेशनल हाईवे, छह लेन सड़क और एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है. पथ निर्माण विभाग और केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं या तो पूरी होंगी या उन पर काम शुरू हो जाएगा. इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि बिहार की कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से और मजबूत होगी.
छह लेन नेशनल हाईवे से इन इलाकों को होगा फायदा
सबसे बड़ी उपलब्धि यह होगी कि बिहार को पहली बार छह लेन नेशनल हाईवे मिलेगा. वाराणसी से औरंगाबाद को जोड़ने वाली छह लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है और नए साल में इसके पूरा होने की संभावना है. इसके चालू होने के बाद बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक की यात्रा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. इसी तरह औरंगाबाद से चोरदाहा तक बनने वाली छह लेन सड़क भी पूरी हो जाएगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा.
इया साल बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे भी पूरा होने जा रहा है. आमस से दरभंगा के बीच बन रहा नेशनल हाईवे पहले 2025 में पूरा होना था, लेकिन अब 2026 तय पूरा किया गया है. इसके अलावा चकिया-बैरगनिया और परसरमा-सहरसा-महिषि दो लेन सड़कों का काम भी इसी साल पूरा होने की उम्मीद है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन सड़कों का भी पूरा होगा काम
पटना और आसपास के इलाकों में भी सड़क नेटवर्क मजबूत होगा. पटना-बेतिया मार्ग का सोनपुर-बकरपुर-मानिकपुर खंड पूरा होने से एम्स पटना से जेपी गंगा पथ होते हुए सोनपुर और बकरपुर तक आना-जाना आसान हो जाएगा. कच्ची दरगाह-बिदुपुर और बख्तियारपुर-ताजपुर परियोजनाएं भी नए साल में पूरी होंगी. इसके साथ ही गया-बिहारशरीफ चार लेन, बायसी-बहादुरगंज-दीघलबैंक, बेतिया-नरकटियागंज, कादिरगंज-खैरा, मीठापुर-महुली, कटिहार-बलरामपुर, मानसी-सिमरी बख्तियारपुर और अम्बा-देव-मदनपुर जैसी कई सड़कों का काम भी पूरा किया जाएगा.
पटना से पूर्णिया के बीच बन रही सड़क को केंद्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे का दर्जा दे दिया है. वित्तीय मंजूरी मिलते ही बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 2026 में शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर भी काम शुरू होने की संभावना है. पटना-आरा-सासाराम के बीच बनने वाला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे भी नए साल में जमीन पर उतर सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










