बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
AI फोटो
IMD Patna Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
IMD Patna Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बिहार में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है. 3 जनवरी से 4 जनवरी तक के लिए जारी मौसम चेतावनी में बताया गया है कि अधिकांश जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इससे आम जनजीवन, यातायात और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है.
आपके शहर में

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में ठंड का असर अधिक रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिलों को अलर्ट श्रेणी में रखा गया है. इन जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट से कोल्ड-डे की स्थिति बनने की आशंका है.
दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में मौसम सही रहने की उम्मीद जताई गई है. पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय जिलों को कोई चेतावनी नहीं श्रेणी में रखा गया है, हालांकि यहां भी सुबह-शाम ठंड और हल्का कोहरा महसूस किया जा सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार के मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भी ठंड का असर देखा जा रहा है और इन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार राज्य का न्यूनतम तापमान सीवान में लगभग 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए