Viral Video: आज तो तेरी खैर नहीं! मछली को दबोचने पानी में उतरी बिल्ली, शिकार का अंदाज देख लोग हैरान

Updated:
विज्ञापन
cat viral video

मछली पकड़ती हुई बिल्ली

Viral Video: नदी से मछली पकड़ते हुए एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिल्ली का मछली पकड़ने का अंदाज इतना अनोखा है कि लोग इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली नदी के किनारे खड़ी होकर मछली पकड़ रही है. बिल्ली का मछली पकड़ने का तरीका इतना अनोखा और शानदार है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. वीडियो में बिल्ली पहले अपना पैर पानी के अंदर डालती है और धीरे-धीरे हिलाती रहती है. बिल्ली की इस हरकत से आकर्षित होकर एक मछली उसके पैर के पास आ जाती है. बिल्ली कुछ देर तक इसी तरह धैर्य के साथ इंतजार करती रहती है. जब उसे लगता है कि मछली उसके जाल में फंस गई है, तभी वह झपट्टा मारती है, लेकिन पहली बार में मछली उसके हाथ नहीं आती.

इसके बाद बिल्ली दोबारा वही तरकीब अपनाती है. इस बार जैसे ही मछली पास आती है, वह पुरानी गलती नहीं दोहराती. बिल्ली तेज रफ्तार से मछली पर कूदती है और उसे पकड़कर पानी से बाहर जमीन पर फेंक देती है.

बिल्ली के मछली पकड़ने के इस अंदाज़ को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो एआई का कमाल भी हो सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @memes.9033 नाम के यूजर ने शेयर किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सांप ज्यादा खतरनाक या ये बच्चे! देखकर भी नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola