ePaper

पुरुषों के लिए रामबाण है यह दूध, डेली डोज में कर लें शामिल शरीर में आ जाएगी फौलाद सी ताकत

Updated at : 01 Jan 2026 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
Anjeer Milk Benefits

अंजीर और दूध, Pic Credit- Chatgpt

Anjeer Milk Benefits: अंजीर वाला दूध पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. जानिए कैसे यह ताकत, स्टैमिना, लिबिडो बढ़ाने और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Anjeer Milk Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी का असर न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है बल्कि सेक्सुअल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. लेकिन आयुर्वेद की मानें तो हम घर मिलने वाले खानपान और बेहतर लाइफ स्टाइल को अपनाकर आप कई सारी सेक्सुअल हेल्थ की समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं. इन्हीं में से एक है अंजीर वाला दूध, जिसे सदियों से ताकत और स्टैमिना बढ़ाने वाला माना जाता है.

अंजीर वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

सूखे अंजीर (Anjeer) को रात भर पानी में भिगोकर सुबह गर्म दूध के साथ पीया जाए तो यह फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में इसे वाजीकरण यानी पुरुष शक्ति बढ़ाने वाला आहार माना गया है. क्योंकि इसमें मौजूद जिंक, आयरन और मैग्नीशियम शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं. नियमित सेवन से शारीरिक कमजोरी कम होती है और लंबे समय तक आप परफॉर्म कर सकते हैं

Also Read: Men Infertility : बढ़ते वायु प्रदूषण से पुरुषों में बढ़ रहा बांझपन का खतरा

शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार

आयुर्वेद के अनुसार अंजीर वीर्यवर्धक होता है. इससे शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है.

शीघ्रपतन की समस्या में सहायक

अंजीर वाला दूध नसों को मजबूत करता है और मानसिक तनाव को कम करता है, जिससे शीघ्रपतन जैसी समस्या में राहत मिल सकती है.

हार्मोन बैलेंस करने में मदद

दूध में मौजूद प्रोटीन और अंजीर के प्राकृतिक तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के संतुलन में सहायक माने जाते हैं.

लिबिडो बढ़ाने में सहायक होता है

नियमित तौर अंजीर वाला दूध पीने से शरीर में गर्माहट होने के साथ साथ रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ सकती है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • डायबिटीज के मरीज
  • ज्यादा वजन या मोटापे से परेशान लोग
  • दूध से एलर्जी वाले लोग

Also Read: Men’s Health and Fitness : पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी पांच सुपर फूड्स.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola