ePaper

गरीबी मिटाओ, न्याय योजना की दी जानकारी

Updated at : 28 Mar 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबी मिटाओ, न्याय योजना की दी जानकारी

कोडरमा : लोकसभा चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधि बढ़ गयी है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गरीबी मिटाओ न्याय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. पिंकू ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर भारत […]

विज्ञापन

कोडरमा : लोकसभा चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधि बढ़ गयी है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गरीबी मिटाओ न्याय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. पिंकू ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर भारत के पांच करोड़ गरीब परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों के लिए न्यूनतम आय योजना की घोषणा की है. गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे.

यह योजना शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए लागू होगी. यह राशि परिवार की महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट जमा होगी. प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री द्वारा इस योजना का विरोध किया जाना यह दर्शाता है कि भाजपा की सरकार गरीब विरोधी है. भाजपा सरकार मुट्ठी भर पूंजीपतियों का तीन लाख 17 करोड़ माफ करती है, जबकि गरीबों को छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने का विरोध करती है.

भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए किये जाने वाले हर काम और हर योजना का विरोध करती है, इसलिए अब देश की जनता न्याय करेगी और भाजपा सरकार के कुशासन का अंत करेगी. मौके पर प्रेस प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद जहीरउद्दीन, कोषाध्यक्ष माखन लाल शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष साउथ खान, युवा नेता इंदु भूषण सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola