नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Updated at : 03 Mar 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

झुमरीतिलैया : प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह तथा संचालन नितेश चंद्रवंशी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में सभी मंडल के अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष बाइक रैली में शामिल थे. रैली […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह तथा संचालन नितेश चंद्रवंशी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में सभी मंडल के अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष बाइक रैली में शामिल थे.

रैली में लगभग एक हजार मोटरसाइकिल के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया. रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदेमातरम, नरेंद्र मोदी फिर से एक बार का नारा लगाते हुए चल रहे थे. रैली को अपने-अपने शक्ति केंद्रों से निकल कर प्रखंड मुख्यालय से बागीटांड़ स्टेडियम में पहुंचे.

उसके बाद डीजे गाड़ी के साथ देश भक्ति गानों को बजते हुए चल रही थी. कोडरमा नगर में भ्रमण करते हुए झुमरीतिलैया शहर में महाराणा प्रताप चौक, झंडा चौक होते हुए सुभाष चौक, बाइपास, अड्डी बंगला होते हुए नगर भ्रमण कर ब्लॉक मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.

मौके पर मुख्य शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर काम कर रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बार फिर 400 से अधिक सीटे हासिल कर भाजपा सरकार बनायेगी. जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह व सभी प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी.

सभा में वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंडित, वासुदेव शर्मा, सुधीर यादव, कोडरमा नगर के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सूर्य प्रताप, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, सुनील सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, अजय पांडे, अनूप जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, विजय यादव, दिनेश सिंह, विनय मोदी, शिवलाल सिंह, प्रभाकर लाल रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, किशोर पंडित, विजय राम, राज किशोर प्रसाद, राजेश सिन्हा, दिलीप गुप्ता, सुरेश यादव, पोखराज गुप्ता, राजा यादव, सुनील मंडल, मंटू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola