कोडरमा : आवारा कुत्तों ने कई को काटा, महिला की मौत

कोडरमा : जिले के मुख्य शहर झुमरीतिलैया में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है. पिछले 24 घंटे में आवारा कुत्तों ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया. कुत्ते के हमले से बुरी तरह घायल एक बुजुर्ग महिला की रविवार सुबह मौत हो गयी. मृतका 66 वर्षीय आरती […]
कोडरमा : जिले के मुख्य शहर झुमरीतिलैया में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है. पिछले 24 घंटे में आवारा कुत्तों ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया. कुत्ते के हमले से बुरी तरह घायल एक बुजुर्ग महिला की रविवार सुबह मौत हो गयी. मृतका 66 वर्षीय आरती देवी प्रभात खबर के जयनगर प्रतिनिधि राजेश सिंह की मां थीं. अावारा कुत्तों ने शहर की एक महिला वार्ड पार्षद को भी अपना निशाना बनाया.
सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम आवारा कुत्तों के झुंड में शामिल एक कुत्ते ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों को अपना निशाना बनाया और इन्हें काट कर जख्मी कर दिया. इससे पहले सुबह करीब छह बजे ओवरब्रिज पर एक अन्य युवक दिलीप सोनकर को कुत्ते ने काट लिया.
दिलीप अपनी दुकान जा रहे थे. घायल दिलीप के अनुसार कुत्ते ने उनके पहले दो स्कूली छात्राओं को घायल किया था. दोपहर में कुत्ते ने गांधी स्कूल रोड में वार्ड नंबर 25 की पार्षद किरण देवी को काट कर घायल कर दिया. किरण घर के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान घटना हुई. वहीं देर रात करीब आठ बजे पानी टंकी रोड स्थित जैन मोहल्ला निवासी आरती देवी पर कुत्ते ने हमला कर दिया. घटना के वक्त आरती देवी अपने घर के बाहर थी.
अचानक हुए हमले से वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. उनके हाथ व अन्य जगह पर कुत्ते के हमले से गहरे जख्म हो गये. परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल व फिर सदर अस्पताल कोडरमा ले गये, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद वापस घर भेज दिया. रात में आरती देवी सो गयी. सुबह परिजन उठे तो वह मृत पड़ी थीं.
स्थानीय लोगों की मानें, तो पिछले कई माह से आसपास के इलाके में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को निशाना बनाया है. राह चलते लोगों के साथ-साथ स्कूल आते-जाते समय बच्चों को भी कुत्ते हमला कर घायल कर देते हैं. यही नहीं मॉर्निंग वॉक के समय भी कुत्तों का आतंक दिखता है. इस संबंध में कई बार नगर पर्षद से शिकायत की गयी, पर कोई समाधान नहीं निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




