ePaper

कोडरमा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक लदे एक ऑटो को जब्त किया है. विस्फोटक को नौ बोरा में भरकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने नावाडीह निवासी चालक सुग्गी मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. विस्फोटक चंचाल पहाड़ी पर स्थित एक पत्थर खदान […]

विज्ञापन
डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक लदे एक ऑटो को जब्त किया है. विस्फोटक को नौ बोरा में भरकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने नावाडीह निवासी चालक सुग्गी मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. विस्फोटक चंचाल पहाड़ी पर स्थित एक पत्थर खदान से इंदरवा ले जाया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन पर विस्फोटक ले जाया जा रहा है.
सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टेंपो की जांच की गई तो उसमें विस्फोटक मिले. यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि बरामद विस्फोटक में करीब दो हजार पीस डेटोनेटर व पावर जेल हैं. गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया है कि उसे खदान के समीप एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने विस्फोटक पदार्थ दिया था. उक्त विस्फोटक शिवनारायण मेहता निवासी काली मंडा का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola