धूमधाम के साथ मनी दीपावली, घर-आंगन हुआ रोशन

Updated at : 09 Nov 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम के साथ मनी दीपावली, घर-आंगन हुआ रोशन

झुमरीतिलैया : जिले में रोशनी का पर्व दीपावली बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. शाम होते पूरा जिला रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. तरह-तरह की लाइटिंग, आकर्षक झालर, रंग-बिरंगे बल्ब, मिट्टी के दीये व मोमबत्ती से झुमरीतिलैया शहर समेत जिले के हर घर, दुकान व कल-कारखाने जगमगानेलगे. सुबह से ही लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जिले में रोशनी का पर्व दीपावली बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. शाम होते पूरा जिला रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. तरह-तरह की लाइटिंग, आकर्षक झालर, रंग-बिरंगे बल्ब, मिट्टी के दीये व मोमबत्ती से झुमरीतिलैया शहर समेत जिले के हर घर, दुकान व कल-कारखाने जगमगानेलगे. सुबह से ही लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों को आम के पत्तों, फूल व केले के थंब से सजाने में लगे रहें.
दीपावली के दिन घर, दुकानों व कल-कारखानों में भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा अहले सुबह से शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही. इस दौरान मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश की पूजा के साथ खाता, बही, गल्ला व तराजू की भी पूजा हुई. दीपावली पर पूजा के बाद बच्चे व छोटों ने बड़ों से आशीर्वाद लिया. लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटी.
अहले सुबह से ही लोग अपने मित्रों, परिजनों को सोशल मीडिया के जरिये बधाई देने में लगे रहे. पूजा के बाद रात में आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा. छोटे-बच्चों के साथ बड़ों ने आतिशबाजी की मस्ती करते नजर आये. हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लोगों ने आतिशबाजी कम की. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी कुछ हद तक असर आतिशबाजी में दौरान दिखा.
प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा-अर्चना: दीपावली पर शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर मां काली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर आकर्षक पूजा पंडाल भी पूजा समितियों द्वारा बनाये गये है. इसके अलावा पूजा पंडालों में आकर्षक लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा.
शहर के हटिया रोड, खुदरा पट्टी, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, अशोका होटल के पीछे सब्जी मंडी में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. वहीं कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित काली मंदिर, सामंतों काली मंदिर, देवी मंडप, राजगढ़िया क्वार्टर में काली पूजा की गयी.
खुल कर हुआ जुआ का खेल: जिले में दीपावली के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुआ का खेल खूब चला. शहर के कई जगहों पर इसको लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी. इस वर्ष पुलिस द्वारा जुआ अड्डों पर पहले की तरह कोई सख्ती नहीं दिखी. ऐसे में कई जुआ अड्डों पर लोग लखपति तो कोई खाक पति बनता रहा. इस बीच कई जगहों पर तो जुआड़ियों में नोकजोक से लेकर हाथापाई तक हो गयी.
प्रशासन द्वारा अड्डों पर सख्ती नहीं बरतने के कारण खुलेआम लोग देर रात तक जुआ खेलते रहें.इधर, सतगावां प्रखंड में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मरचोई, बासोडीह व शिवपुर गांव में मूर्ति पूजा धूमधाम से की गयी. पर्व को लेकर पटाखा का बाजार गर्म रहा. लोगों की भीड़ पटाखा व मिठाइयां की दुकानों पर दिखी. शाम में लोगों ने अपने घरों को दीपों से सजाया. शिवपुर में गीत संगीत के साथ वृंदावन की सुप्रसिद्ध रामलीला का आयोजन किया गया. यह रामलीला 14 नवंबर तक चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola