फुटबॉल नॉक आउट का खिताब गैडा को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2018 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा : पोकडंडा खेल मैदान में आनंद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल नॉक आउट प्रतियोगिता के फाइनल मैच क्रान्ति क्लब गैड़ा व आनंद क्लब पोकडंडा की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप सदस्य महादेव राम, प्रमुख लीलावती देवी, स्थानीय मुखिया धीरज कुमार व मुखिया महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया. निर्धारित 20-20 […]
विज्ञापन
चंदवारा : पोकडंडा खेल मैदान में आनंद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल नॉक आउट प्रतियोगिता के फाइनल मैच क्रान्ति क्लब गैड़ा व आनंद क्लब पोकडंडा की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप सदस्य महादेव राम, प्रमुख लीलावती देवी, स्थानीय मुखिया धीरज कुमार व मुखिया महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया.
निर्धारित 20-20 मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबर रही. अंत में पेनाल्टी सूट के तहत गैड़ा की टीम 5-4 से जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया. मौके पर महादेव राम ने कहा कि फुटबॉल एक परंपरागत खेल है. इसे और भी मजबूत करने की आवश्यकता है. देश के अधिकतर लोग फुटबॉल खेल से परिचित हैं. इससे खिलाड़ियों के मानसिक व शारीरिक विकास होता है.
प्रमुख लीलावती देवी ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं इसे बेहतर बनाकर आगे ले जाने की आवश्यकता है. मुखिया धीरज कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि फुटबॉल खेल के माध्यम से क्षेत्र के कई युवकों ने झारखंड पुलिस सहित सेना में भर्ती होकर साबित कर दिया कि खेल में कैरियर की असीम संभावना है.
निर्णायक की भूमिका बिनोद यादव व राजेश ने निभायी. इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख श्यामदेव यादव, रमेश यादव, सीपीआइ के जिला मंत्री प्रकाश रजक, झावियुमो जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बलराम राणा, अरुण कुमार यादव, राजेश यादव, रोहन चौधरी, रामचंद्र यादव, सुभाष यादव, नारायण यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




