वन्य प्राणियों की रक्षा का संदेश दे रहे हैं बच्चे
Updated at : 10 Oct 2018 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : जिले के 50 स्कूलों के बच्चों के बीच इन दिनों चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. बच्चे इन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर वन व वन्य प्राणियों की रक्षा का संदेश दे रहे है. प्रतियोगिता का आयोजन वन प्रमंडल कोडरमा व वन्य प्राणी आश्रयाणी की ओर से किया जा रहा है. […]
विज्ञापन
कोडरमा : जिले के 50 स्कूलों के बच्चों के बीच इन दिनों चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. बच्चे इन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर वन व वन्य प्राणियों की रक्षा का संदेश दे रहे है. प्रतियोगिता का आयोजन वन प्रमंडल कोडरमा व वन्य प्राणी आश्रयाणी की ओर से किया जा रहा है. अलग-अलग तिथियों में हो रही प्रतियोगिता में भारी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे है.
प्रतियोगिता को लेकर प्रत्येक स्कूल में तीन ग्रुप में बच्चों को बांटा गया है. पहले ग्रुप में कक्षा एक से पांच, दूसरे ग्रुप में कक्षा छह से आठ व तीसरे ग्रुप में कक्षा 10 से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है. वन प्रमंडल के डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तहत यह आयोजन हो रहा है.
उन्होंने बताया कि समाज के बीच वनों की रक्षा व वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है. इसके तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट तीन बच्चों का चयन किया जायेगा. इसके बाद जिलास्तर पर प्रतियोगिता होगी. सफल बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा.
बच्चों को इसकी जानकारी देने के लिए जंगल के 10 किलोमीटर क्षेत्र में ले जाकर अवगत कराने की योजना है. डीएफओ ने बताया कि जिले के तीन रेंज में चयनित तीन पंचायतों में वन्य प्राणी की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. मरकच्चो प्रखंड के जामू, चंदवारा के उरवां व सतगावां के अंबाबाद का इसके लिए चयन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




